---Advertisement---

मानसिक रूप से कमजोर युवती से दुष्कर्म , आरोपी गिरफ्तार

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Screenshot 2026 01 03 16 19 42 42 3a637037d35f95c5dbcdcc75e697ce91

डेस्क खबर खुलेआम

गणेश भोय जिला ब्यूरो जशपुर

2.01.26 को थाना सिटी कोतवाली जशपुर क्षेत्रांतर्गत एक ग्राम की 24 वर्षीया प्रार्थिया ने थाना सिटी कोतवाली जशपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी ,कि वह एक शादी शुदा महिला है, व अपने बच्चे के साथ कोतवाली क्षेत्रांतर्गत एक ग्राम (मायके) में, अपने पिताजी तथा भाई बहनों के साथ रहती है, उसकी 26 वर्षीय बड़ी दीदी, दिमागी तौर पर कमजोर है व बोल -सुन नहीं सकती है, दिनांक 02.01.26 की दोपहर लगभग 02.00 बजे वह अपने पिताजी के साथ लकड़ी लेने जंगल गई थी, व उसके भैया भाभी भी खेत बाड़ी में काम करने गए थे, घर में उसकी मूक बधिर दिमागी रूप से कमजोर बड़ी बहन अकेली थी, शाम करीबन 04.00 बजे जब वह जंगल से लकड़ी लेकर लौटी, तो देखी कि उसकी बड़ी बहन घर में नहीं है, तब वह, अपनी मूक बधिर दिमागी रूप से कमजोर बड़ी बहन को ढूंढते हुए घर के पास ही स्थित गौ शाला में गई तो देखी कि उसके गांव का ही आरोपी माइकल टोप्पो, उसकी दिमागी तौर पर कमजोर गूंगी बहरी बड़ी बहन के साथ आपत्तिजनक अवस्था में था, उसकी दिमागी तौर पर कमजोर बड़ी बहन के नीचे का वस्त्र नहीं था, जिस पर प्रार्थिया के द्वारा, आरोपी माइकल टोप्पो को डांटने पर, वह अपने कपड़े को पहनकर भाग गया। चूंकि मामला मूक बधिर, दिमागी रूप से कमजोर युवती से, दुष्कर्म से संबंधित था, अतः पुलिस के द्वारा मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तत्काल सिटी कोतवाली जशपुर में आरोपी माइकल टोप्पो के विरुद्ध 64(2)(झ )(ट),332(b) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए, एफ एस एल की टीम के साथ पीड़िता के गांव जाकर घटना स्थल का निरीक्षण करते हुए, आरोपी माइकल टोप्पो को उसके घर से घेराबंदी कर धर दबौचा गया। पुलिस के द्वारा पीड़िता मूक बधिर, दिमागी तौर पर कमजोर युवती का डॉक्टर से स्वास्थ परीक्षण भी कराया गया है। पुलिस की पूछताछ पर आरोपी माइकल टोप्पो उम्र 36 वर्ष के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त अपराध सबूत पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा जा रहा है।

1564426
Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

---Advertisement---

Leave a Comment