![CG पोर्नोग्राफी में व्याख्याता सहित 11 गिरफ्तार 1 images 2 7](https://khabarkhuleaam.com/wp-content/uploads/2024/04/images-2-7.jpeg)
डेस्क खबर खुलेआम
हीरालाल राठिया
बिलासपुर पुलिस ने चाइल्ड पोर्नोग्राफी अपलोड मामले में बड़ी कार्रवाई की है। स्कूल के शिक्षक सहित 11 लोगों पर एफआईआर दर्ज कर पकड़ा गया है। आरोपी शिक्षक का नाम रमाकांत शर्मा व्याख्याता शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला भरारी विकासखंड बिल्हा है। 48 घंटे के भीतर 11 मामलों में बिलासपुर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर 11 आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है।
दरअसल, भारत सरकार गृह मंत्रालय नई दिल्ली की एनसीआरबी द्वारा सीसीपीडब्ल्यूसी योजना के माध्यम से महिला एवं बच्चों के अश्लील फोटो/विडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड होने की सतत निगरानी की जा रही है। जिसके संबंध में बिलासपुर एसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर बिलासपुर पुलिस द्वारा एनसीआरबी दिल्ली से प्राप्त सायबर टीप लाईन के आधार पर सायबर सेल बिलासपुर से आरोपीयों के जिस आईडी से इस तरह की फोटो/वीडियों अपलोड हुई हैं।
इस आईडी के आईपी एड्रेस की जानकारी प्राप्त किया गया एवं आईपी एड्रेस के माध्यम से मोबाईल नम्बर ज्ञात कर धारक की जानकारी लेकर उसका लोकेशन निकाला गया। आरोपीयों के मोबाइल को जब्त किया गया है। सायबर टीप लाईन के साथ प्राप्त सीडी में उक्त वीडियो की जांच की गई। जांच पर आरोपीयों के विरूद्ध उक्त प्रकरण की फोटो / विडियों का अपलोड होने की घटना का पुष्टी हुई। सभी 11 प्रकरणों में आरोपीयों के विरूद्ध आईटी एक्ट के अपराध पंजीबद्व कर कार्रवाई किया गया है। आरोपियों में 3 सिविल लाइन ,3 सरकंडा,2 कोनी,1 तारबाहर,1 कोतवाली, और 1 मामला सिरगिट्टी में दर्ज है।