---Advertisement---

स्टेशन के पास युवक पर कटर से हमला .. हालत गंभीर .. एक आरोपी हिरासत में

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
3767537

डेस्क खबर खुलेआम

सक्ती जिला मुख्यालय में बुधवार देर रात स्टेशन के पास हुए खूनी विवाद में एक युवक पर कटर से जानलेवा हमला कर दिया गया। हमले में गंभीर रूप से घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर रेफर किया गया है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही सक्ती थाना पुलिस मौके पर पहुंची, साक्ष्य जुटाए और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घायल की पहचान वार्ड क्रमांक 4 निवासी साहिल उर्फ भोंगा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि साहिल अपने कुछ परिचितों के साथ स्टेशन गया था। इसी दौरान किसी बात को लेकर कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। विवाद के बीच एक युवक ने कटर से साहिल पर ताबड़तोड़ वार कर दिए।हमले के बाद लहूलुहान साहिल जान बचाने के लिए पास के एक होटल में घुस गया। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल डायल-112 और पुलिस को सूचना दी। पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची तथा घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए बिलासपुर रेफर कर दिया गया।घटना के बाद पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं। फिलहाल हमले के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और उससे मिली जानकारी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है।

Leave a Comment