---Advertisement---

गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश , छत्तीसगढ़ के 7 अधिकारी बने IPS …. दी गई बड़ी जिम्मेदारी

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
images 2 5

छत्तीसगढ़ में 7 अधिकारियों को IPS अवार्ड से सम्मानित किया गया है। भारत सरकार नें जिसे लेकर आदेश जारी किया है। इन अधिकारियों में से 5 अधिकारी 2020 बैच के और 2 अधिकारी 2021 बैच के हैं।

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ के 7 अधिकारियों को IPS अवार्ड से सम्मानित किया गया है। जिसे लेकर आदेश भी जारी किया जा चुका है। आदेश के अनुसार 2020 के 5 अधिकारी और 2021 के 2 अधिकारी शामिल किए गए हैं। जिन अधिकारियों को IPS अवार्ड से सम्मानित किया गया है उनमें 2020 बैच के मनोज खिलारी, रवि कुमार कुर्रे, उमेश चौधरी, सज्जन राम भगत और चैनदास टंडन शामिल किए गए हैं। साल 2021 के जिन अधिकारियों को अवार्ड दिया गया है उनमें झाडू राम ठाकुर और दर्शन सिंह मरावी शामिल है। इन सभी अधिकारियों को IPS को प्रोबेशन पीरियड 1 साल का रहेगा। छत्तीसगढ़ प्रदेश में पदस्थ आईपीएस अधिकारियों को राज्य सरकार ने पदोन्नति दी है। प्रदेश की सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा के 20 अधिकारियों की पदोन्नति दी है। जिनमें मयंक श्रीवास्तव, आरएन दास, बीएस ध्रुव को आईजी बनाया गया है। इसके साथ ही आईपीएस संतोष सिंह, सरजूराम सलाम,जीआर ठाकुर, टी आर कोशिमा, पीके ठाकुर, अजात बहादुर सिंह, डॉक्टर लाल उमेद सिंह को एसएसपी का सीनियर पे- स्केल दिया गया है।

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है।

Leave a Comment