---Advertisement---

रसोई में रस्सी के फंदे में लटकी मिली युवती कि लाश …जांच में जुटी पुलिस

By Khabar Khule Aam Desk

Updated on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
2855899

डेस्क खबर खुलेआम

पत्थलगांव। थाना क्षेत्र के ग्राम बटूराबहार (गौठियापारा) में रविवार देर शाम एक 22 वर्षीय युवती कि घर के रसोई कमरे में फंदे से लटकती लाश मिली। पत्थलगाव पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को मर्ग पंचनामा कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका की पहचान शारदा बंजारा (22 वर्ष), पिता स्व. कत्थे राम बंजारा, निवासी बटूराबहार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि माता-पिता के निधन के बाद वह अपने चाचा फतेराम बंजारा के साथ रह रही थी। परिजनों के अनुसार, घटना की रात शारदा ने परिवार के लिए खाना बनाकर दिया। भोजन के बाद वह बर्तन धोने के लिए बाहर गई, लेकिन वापस नहीं लौटी। संदेह होने पर परिजन जब घर के अंदर पहुंचे तो उसे रसोई कक्ष में लकड़ी के सहारे प्लास्टिक रस्सी से फंदा लगाकर लटकी हुई हुई मिली। शव देखकर परिजनों के होस उड़ गए । परिजनों ने शव को तत्काल उसे नीचे उतारकर देखा गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना कि सुचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जाँच शुरू कर दिया है।पुलिस कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवती का एक युवक से प्रेम संबंध था, जिसके चलते आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि युवती कि मौत के कारणों की पुष्टि नहीं हो सकी है। पुलिस ने मर्ग कायम कर पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जाँच के बाद मौत के कारणों का खुलासा होगा।

2859668

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment