---Advertisement---

भीषण सड़क हादसा .. 3 घंटे के रेस्क्यू से ट्रक में फंसे तीन लोगों की बची जान

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
3832178 1

डेस्क खबर खुलेआम

गणेश भोय जिला ब्यूरो जशपुर

जशपुर। जशपुर जिले के लोरो घाट में बुधवार शाम हुए भीषण सड़क हादसे में जशपुर पुलिस की तत्परता और साहसिक रेस्क्यू अभियान ने तीन लोगों की जान बचा ली। लगभग तीन घंटे तक चले राहत एवं बचाव अभियान में कटर मशीन से ट्रक का क्षतिग्रस्त केबिन काटकर चालक, वाहन मालिक समेत तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

3832902

जानकारी के अनुसार, धनबाद (झारखंड) से कोयला लेकर रायपुर जा रहा टाटा ट्रक (क्रमांक JH-02-AM-6041) शाम करीब 7 बजे लोरो घाट में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगी सुरक्षा रेलिंग से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और तीनों लोग केबिन में बुरी तरह फंस गए।सूचना मिलते ही थाना दुलदुला पुलिस, हाईवे पेट्रोलिंग, डायल-112, अग्निशमन दल और एंबुलेंस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस मितान और स्थानीय ग्रामीणों ने भी रेस्क्यू अभियान में सक्रिय सहयोग किया। करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद कटर मशीन से ट्रक के केबिन और स्टेरिंग को काटकर तीनों घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला गया और तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल जशपुर भेजा गया। चिकित्सकों के अनुसार तीनों की हालत फिलहाल स्थिर है।घटना की जानकारी मिलते ही डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह स्वयं घटनास्थल पहुंचे और पूरे रेस्क्यू अभियान की निगरानी की। उन्होंने पुलिस, अग्निशमन दल, हाईवे पेट्रोलिंग, पुलिस मितान और सहयोगी नागरिकों की सराहना करते हुए कहा कि सभी ने साहस, संवेदनशीलता और उत्कृष्ट टीमवर्क का परिचय दिया, जिससे तीन लोगों का जीवन सुरक्षित बचाया जा सका।एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने घोषणा की कि रेस्क्यू अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों और अन्य रेस्क्यू टीम के सदस्यों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। वहीं, घायलों की मदद करने वाले आम नागरिकों के नाम गुड सेमिरिटन (नेक नागरिक) योजना के तहत लाभ दिलाने के लिए प्रशासन को भेजे जाएंगे।उन्होंने आमजन से अपील की कि सड़क दुर्घटना होने पर घटनास्थल से दूर जाने के बजाय तत्काल डायल-112 या निकटतम थाना पुलिस को सूचना दें तथा अपनी सुरक्षा का ध्यान रखते हुए घायलों की सहायता करें। समय पर मिली सूचना और लोगों का सहयोग किसी घायल के लिए जीवनदान साबित हो सकता है।

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है।

Leave a Comment