
डेस्क खबर खुलेआम
जशपुर। बगीचा थाना क्षेत्र में दोड़की नदी पार करते समय तेज बहाव की चपेट में आने से 54 वर्षीय पहाड़ी कोरवा की मौत हो गई। करीब एक किलोमीटर दूर नदी के बीच झाड़ियों में फंसा उसका शव बरामद किया गया। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला गया।जानकारी के अनुसार, मृतक कि पहचान बूधुराम पहाड़ी कोरवा (54 वर्ष) के रूप में कि गई है। मृतक अपनी बेटी के ससुराल डुमरकोना जाने के लिए निकला था। इसी दौरान डुमरटोली के पास दोड़की नदी पार करते समय वह अचानक तेज बहाव में बह गया।घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने नदी में तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद करीब एक किलोमीटर दूर नदी के बीच झाड़ियों में बूधुराम का शव फंसा हुआ मिला। ग्रामीणों ने शव को बाहर निकाला।घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। बगीचा पुलिस शव को कब्जे में लेकर आगे कि कार्रवाई शुरू कर दी है।













