

रायगढ़ जशपुर जिले के प्रवास के दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के भुइयपानी आगमन हुआ जहाँ मुख्यमंत्री ने स्थानीय आश्रम शिव मंदिर दुर्गा मंदिर में पूजा पाठ किए और गांव में बिरहोर जन जातियों के कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।



मुख्यमंत्री के भुइयपानी कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से घरघोड़ा तमनार क्षेत्र के भाजपा नेता से मिलकर मुख्यमंत्री बनने की शुभकामनाएं दी गई । मुख्यमंत्री से मिलने भाजपा जिला महामंत्री द्वय सतीश बेहरा अरुणधर दीवान प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष रवि भगत भाजपा मंडल प्रभारी सुनील सिंह ठाकुर अधिवक्ता जिला उपाध्यक्ष कैलास पटनायक शांता साय राजेश बेहरा दीपक पटनायक विकास केशरवानी मंडल अध्यक्ष ललित यादव सहित भाजपा कार्यकर्ता जिला प्रशासन स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीण जनता उपस्थित रहें।
