---Advertisement---

पानी टैंकर से बाइक सवार टकराया .. मौके पर मौत

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
2680975

डेस्क खबर खुलेआम

गणेश भोय जिला ब्यूरो जशपुर

पत्थलगांव। पत्थलगांव थाना क्षेत्र के तमता–डूमरबहार मुख्य मार्ग स्थित पंडरीपानी में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। युवक की बाइक सड़क किनारे खड़ी पानी टैंकर से जा टकराई, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही जान चली गई।मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान जामजूनवानी निवासी सिरिल तिर्की के 21 वर्षीय पुत्र रुबिन तिर्की के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रुबिन तिर्की शनिवार देर रात बाइक से रेडे की ओर जाने के लिए निकला था। इसी दौरान तमता–डूमरबहार मार्ग के पंडरीपानी में एक मकान निर्माण कार्य के लिए सड़क किनारे खड़ी पानी टैंकर से उसकी बाइक सीधे टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक की बाइक टैंकर के अगले हिस्से में जा घुसी और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

2680970

घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई और आसपास के लोग बड़ी संख्या में घटनास्थल पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर पत्थलगांव पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के लिए भेजते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।बताया जा रहा है कि जहां यह हादसा हुआ, वहां सड़क पर तीखा मोड़ है। ऐसे में सामने खड़ी गाड़ी का समय पर अंदाजा लग पाना मुश्किल हो जाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क किनारे भारी वाहनों की अव्यवस्थित पार्किंग के कारण यहां अक्सर दुर्घटना का खतरा बना रहता है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के सभी पहलुओं की जांच शुरू कर दी है। वहीं इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे भारी वाहनों की लापरवाही से पार्किंग पर नाराजगी जताते हुए प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment