---Advertisement---

नाबालिक से छेड़खानी करने वाला वन कर्मी गिरफ्तार

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

डेस्क खबर खुलेआम

महिला संबंधी अपराधों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए चक्रधरनगर पुलिस ने नाबालिग से छेड़खानी मामले में आरोपी सोनेश टोप्पो (वनपाल) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है ।कल पीड़ित बालिका अपने परिजनों के साथ थाने आकर घटना के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई कि सोनेश टोप्पो का घर आना जाना है। बालिका बताई कि सोनेश आए दिन घरवालों की गैर मौजूदगी में उसे गलत नीयत से छूता था जिससे वह असहज महसूस कर सोनेश को मना करती थी । इसी तरह सोनेश 21 जून के शाम बालिका को घर में अकेली देखकर उसे गंदी नियत से स्पर्श किया, पकड़ा जिससे बालिका घबरा गई और अपने माता-पिता को सोनेश की हरकतें बताई, घर में सलाह मशविरा कर बालिका परिजनों के साथ थाना आई और थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक प्रशांत राव आहेर को घटना की संपूर्ण जानकारी लिखित में दी। घटना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में लाया गया और आरोपी के विरूद्ध अप.क्र 310/2024 धारा 354, 354(क) आईपीसी 8,12 पोक्सो एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर तत्काल आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश देकर आरोपी सोनेश टोप्पो पिता युबनुश टोप्पो 38 साल ग्राम सराईटोला थाना दुलदुला जिला जशपुर हाल मुकाम फॉरेस्ट कॉलोनी को हिरासत में लिये जिसे आज न्यायिक रिमांड पर कोर्ट पेश कर जेल दाखिल किया गया है ।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment