---Advertisement---

चारमार के ग्रामीणों ने शराबबंदी के लिए खोला मोर्चा .. थाना प्रभारी ने नाम सौंपा ज्ञापन

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
4538061

खबर खुलेआम

घरघोड़ा (रायगढ़)। विकासखंड घरघोड़ा के ग्राम पंचायत भेंगारी अंतर्गत ग्राम चारमार के ग्रामीणों ने गांव में पूर्ण शराबबंदी लागू करने के लिए अभियान छेड़ दिया है। ग्रामीणों ने शराब बनाने और बेचने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने का फैसला लिया है, जिसके लिए गांव में मुनादी कराने के साथ-साथ घर-घर जाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है।​ इसी क्रम में ग्रामीणों ने घरघोड़ा थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर पुलिस प्रशासन से सहयोग की मांग की है।

4538071

आवेदन में ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि शराबबंदी अभियान के दौरान कुछ असामाजिक तत्व इसमें रुकावट डाल रहे हैं और ग्रामीणों को डराने का प्रयास कर रहे हैं। जबकि गांव कि महिलाओ सहित ग्रामीणों ने शराबबंदी का समर्थन किया है ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से निवेदन किया है कि यदि शराब कारोबार में लिप्त लोग ग्रामीणों के विरुद्ध कोई झूठी शिकायत दर्ज कराते हैं, तो पुलिस पहले ग्रामीणों का पक्ष जाने और उसके बाद ही कोई कार्रवाई करे। साथ ही अभियान को सफल बनाने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन और उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है।​इस आवेदन पत्र की प्रतिलिपि अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), घरघोड़ा को भी प्रेषित की गई है। ज्ञापन सौंपने वालों में भगवती, रामदुलारी, रूपा, कमला, जमूना, उत्तरा, चंद्रमती, कौशल्या सहित अनेक ग्राम चारमार के नागरिक शामिल रहे।

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है।

Leave a Comment