
डेस्क खबर खुलेआम
अंबिकापुर के गांधीनगर थाना क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पिता पर अपनी ही नाबालिग बेटी के साथ गलत काम करने का आरोप लगा है। घटना उजागर होने के बाद इलाके में लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है। जानकारी के अनुसार नाबालिग बच्ची ने अपनी मां को पिता की हरकतों के बारे में बताया। बच्ची की बात सुनते ही परिवार ने तत्काल पुलिस से संपर्क कर शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने बिना देर किए आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है। जांच के दौरान यह बात भी सामने आई है कि आरोपी पूर्व में महिला संबंधी अपराध के मामले में जेल जा चुका है।
सीएसपी राहुल बंसल ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और सभी तथ्यों को ध्यान में रखकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।घटना सामने आने के बाद क्षेत्र में लोगों में भारी नाराजगी है और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है।
प्राप्त जानकारी अनुसार वकीलों ने भी आरोपी के पक्ष मे केश लेने से इंकार करने की जानकारी सामने आ रही है। फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है।












