---Advertisement---

दशगात्र में गये पति पत्नी की जंगल में मिली लाश , पुलिस जाँच में जुटी

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

डेस्क खबर खुलेआम

कोरबा से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है जिसमे भाई के दशगात्र में गई महिला और उसके पति की सड़ी-गली लाश मिली है ।मृतकों की पहचान हो चुकी है। इनका शव गुरडूमुडा जंगल मे मिली है । इनके पास से बैग और दवाकी शीशी मिली है । पुलिस प्रथम दृष्टया इसे आत्महत्या का मामला मान रही है । जानकारी अनुसार महिला कोरबा ब्लॉक के पंडरीपानी की रहने वाली थी और 15 नवंबर को अपने पति के साथ भाई के दशगात्र कार्यक्रम में अपने मायके ग़रीपखाना गयी थी लेकिन दोनो वापस घर नहीं लौटे । परिजन इनकी तलाश में जुटे थे तभी गुड्डुमुडा जंगल मे दम्पत्ति के शव मिलने की खबर मिली । लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी मच गई है , ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुँची। पुलिस ने ग्रामीणों को बुलाकर शव की शिनाख्ती कराई तब जाकर मृतकों की पहचान हो पाई । पुलिस आगे कि जाँच कार्यवाही में जुट गई है।

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है।

Leave a Comment