---Advertisement---

हाइवा की चपेट में आने से साइकिल सवार युवक की मौत , चालक गिरफ्तार

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

डेस्क खबर खुलेआम

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 10 जनवरी: सारंगढ़ तहसील अंतर्गत ग्राम ग्वालिनडीह के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में साइकिल सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान मनोज चौहान (30 वर्ष) के रूप में हुई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज रफ्तार हाइवा की चपेट में आने से मनोज की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन स्थानीय लोगों ने उसे गाड़ी समेत रोक लिया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने हाइवा वाहन जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया है। स्थानीय लोगों में आक्रोश हादसे के बाद स्थानीय लोगों में सड़क पर वाहनों की तेज रफ्तार और सुरक्षा उपायों की कमी को लेकर आक्रोश देखा गया। ग्रामीणों ने सड़क सुरक्षा के प्रति प्रशासन से कड़े कदम उठाने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुट गई है।

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है।

Leave a Comment