---Advertisement---

घर मे गाँजा खेती .. 40 नग गांजा के पौधे जप्त

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
3291917

डेस्क खबर खुलेआम

गणेश भोय जिला ब्यूरो जशपुर

जशपुर जिले के लोदाम थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में गांजा के पौधे जप्त किए हैं। पुलिस ने खिखिर टोली में दबिश देकर आरोपी विजय सिंह के घर से गांजा के पौधे बरामद किए।जानकारी के अनुसार, लोदाम पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि खिखिर टोली में अवैध रूप से गांजा की खेती की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान आरोपी के घर और आसपास की जमीन से कुल 40 नग गांजा के पौधे जप्त किए गए।पुलिस द्वारा जप्त गांजा का कुल वजन 3 किलो 646 ग्राम बताया गया है। बरामद गांजा की अनुमानित बाजार कीमत 1 लाख 82 हजार 300 रुपये आंकी गई है। पुलिस ने गांजा के पौधों को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। यह पूरा मामला खिखिर टोली का बताया जा रहा है।

मामले की पुष्टि करते हुए डॉ. लाल उमेद सिंह ने कहा कि जिले में नशे के अवैध कारोबार और मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी है।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment