---Advertisement---

कुकरगांव में रंगारंग डांस प्रतियोगिता .. कलाकारों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
4677182

डेस्क खबर खुलेआम

जशपुर/लुड़ेग-तमता। गणेश पूजा समिति के तत्वावधान में लुड़ेग-तमता मंडल अंतर्गत ग्राम कुकरगांव, कटईबहला में रंगारंग डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में ग्रामीणों की मौजूदगी रही। कार्यक्रम में कलाकारों ने अपनी आकर्षक नृत्य प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन किया। कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके साथ जिला भाजपा महामंत्री मनीष अग्रवाल, सरपंच विक्रम सिंह नाग, पुरंदर यादव, मेघनाथ यादव, भास्कर यादव, जरासन खुटिया, संतोष नाग, लोकनाथ यादव, भूपेंद्र नाग, पंथू नाग, नरेश यादव, राजाराम नाग, भुनेश्वर नाग और सुमंत नाग सहित गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे। कार्यक्रम में डांस प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागियों ने विभिन्न गीतों और प्रस्तुतियों पर नृत्य कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अगुवाई में हर क्षेत्र में विकास और सुशासन की दिशा में काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार का ध्यान केवल विकास कार्यों तक सीमित नहीं है, बल्कि सांस्कृतिक गतिविधियों और ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने पर भी है।सालिक साय ने कहा कि गांवों में इस तरह के आयोजन स्थानीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देते हैं और सामाजिक एवं सांस्कृतिक एकता को मजबूत करते हैं। उन्होंने आयोजन के लिए गणेश पूजा समिति के सदस्यों को शुभकामनाएं दीं।कार्यक्रम की जानकारी जिला कार्यसमिति सदस्य भाजयुमो भूषण वैष्णव द्वारा दी गई। आयोजन में ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी रही और देर तक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद लेते हुए लोगों ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है।

Leave a Comment