---Advertisement---

इधर बिना अनुमति बोर खनन चालू .. तहसीलदार ने कि कार्रवाई

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
3053485

खबर खुलेआम

धरमजयगढ़ अनुविभाग अंतर्गत कापू तहसील क्षेत्र के ग्राम कमोशीनडाड में गुरुवार शाम करीब 4 बजे उस समय हड़कंप मच गया, जब बोर खनन की सूचना मिलने पर कापू तहसीलदार उन्मेष पटेल तत्काल मौके पर पहुंचे और जांच कार्रवाई शुरू की। बताया जा रहा है कि क्षेत्र में एक मशीन द्वारा बोर खनन का कार्य किया जा रहा था, लेकिन मौके पर मौजूद लोगों के पास आवश्यक अनुमति संबंधी दस्तावेज उपलब्ध नहीं थे।

3053467

मौके पर जब तहसीलदार द्वारा संबंधित जमीन मालिक से बोर खनन की अनुमति के दस्तावेज मांगे गए, तब जमीन मालिक ने ही अनुमति संबंधी जानकारी नहीं होने की बात कही। इसके बाद मशीन संचालक और एजेंट से पूछताछ की गई, जिसमें बताया गया कि अनुमति से जुड़े दस्तावेज कार्यालय में मौजूद हैं। हालांकि मौके पर किसी प्रकार का वैध परमिशन प्रस्तुत नहीं किया जा सका। सबसे बड़ा सवाल यही उठ रहा है कि जब मौके पर अनुमति पत्र उपलब्ध नहीं था, तब आखिर किस आधार पर बोर खनन का कार्य किया जा रहा था। नियमों के अनुसार किसी भी बोर खनन कार्य के दौरान संबंधित अनुमति दस्तावेज मौके पर उपलब्ध होना आवश्यक माना जाता है। इसके बावजूद खुलेआम मशीन चलना प्रशासनिक नियमों पर सवाल खड़े कर रहा है।

मामले में जब PHE विभाग के अधिकारियों से जानकारी ली गई, तब उन्होंने भी इस बोर खनन की जानकारी होने से इनकार किया। विभागीय अनभिज्ञता के बाद अब सवाल उठने लगे हैं कि बिना स्पष्ट अनुमति और विभागीय जानकारी के आखिर यह कार्य किसके संरक्षण में किया जा रहा था।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment