---Advertisement---

सेवा पखवाड़ा को लेकर दोकड़ा मंडल की बैठक .. प्रभारी के रूप में शामिल हुए जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
IMG 20260909 WA0065

डेस्क खबर खुलेआम

दोकड़ा। भारतीय जनता पार्टी दोकड़ा मंडल की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी सेवा पखवाड़ा के तहत आयोजित होने वाले विभिन्न सेवा एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को सेवा पखवाड़ा के कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। नेताओं ने कहा कि सेवा पखवाड़ा के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचकर जनसेवा के कार्यों को प्रभावी रूप से संचालित किया जाए।

4511178

इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय विजय शर्मा मंडल प्रभारी हीरामती पैंकरा जिला पंचायत सदस्य दिनेश प्रसाद किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष रवि यादव मंडल अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता जनपद उपाध्यक्ष उपेंद्र नाथ साय महामंत्री गुलाब सिंह व भूषण वैष्णव जिला कार्यसमिति सदस्य गजेंद्र बागे रामविलास राम भाजयुमो मंडल अध्यक्ष अटल बिहारी साय जनपद सदस्य सरोज यादव व संजय सिंह जिला कोषाध्यक्ष जयंती सिंह महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष इमाम खान प्रभु राम कुमावत एवं भाजयुमो महामंत्री नंदलाल यादव सहित भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने सेवा पखवाड़ा के कार्यक्रमों को जनभागीदारी और आपसी समन्वय के साथ सफल बनाने का संकल्प लिया।

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है।

Leave a Comment