---Advertisement---

भाजपा बूथ अध्यक्ष की सड़क हादसे में मौत .. चालक फरार

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
3277289

डेस्क खबर खुलेआम

सरगुजा जिले में देर रात हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में भाजपा बूथ अध्यक्ष शिवमंगल दास की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। वहीं हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पोकसरी भालुबार निवासी शिवमंगल दास भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता और बूथ अध्यक्ष थे। सोमवार देर रात वे किसी कार्य से बतौली गए हुए थे और वहां से अपनी बाइक क्रमांक CG 15 F 1869 से वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग-43 स्थित शांतिपारा मुख्य मार्ग पर एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और शिवमंगल दास सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर बताई। इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। हादसे की खबर मिलते ही अस्पताल में भाजपा कार्यकर्ताओं, ग्रामीणों और परिजनों की भीड़ उमड़ पड़ी। शिवमंगल दास के निधन से क्षेत्र में शोक का माहौल है। ग्रामीणों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें सरल स्वभाव, मिलनसार और समाजसेवा के लिए हमेशा तत्पर रहने वाला व्यक्ति बताया। इधर दुर्घटना के बाद आरोपी वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। स्थानीय लोगों से पूछताछ भी की जा रही है ताकि फरार वाहन और चालक की पहचान की जा सके।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment