---Advertisement---

कलेक्टर व एसएसपी की अगुवाई में निकली बाईक रैली .. 70 से अधिक पुलिस व नगर सेना के जवान रहे रैली में शामिल

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
2833824

डेस्क खबर खुलेआम

गणेश भोय जिला ब्यूरो जशपुर

सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने व आम नागरिकों को यातायात नियमों के पालन हेतु जागरूक करने, जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन जशपुर प्रतिबद्ध है, उल्लेखनीय है कि सड़क दुर्घटनाओं में अधिकांशतः दुर्घटनाएं दो पहिया वाहनों की होती है, जिसमें मृत्यु का एक कारण हेलमेट नहीं पहनना भी होता है, जिसके मद्देनजर आम नागरिकों को हेलमेट पहनने तथा अन्य यातायात नियमों के पालन हेतु आज दिनांक 18.04.26 को कलेक्टर जशपुर रोहित व्यास व पुलिस कप्तान जशपुर डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उमेद सिंह तथा नगर पालिका अध्यक्ष जशपुर अरविंद कुमार भगत के नेतृत्व में 70 से अधिक पुलिस व नगर सेना के अधिकारी/कर्मचारियों के साथ वृहत बाइक हेलमेट जागरूकता रैली निकाली गई। रैली रक्षित केंद्र जशपुर से प्रारंभ होकर टिकिटगंज, बाघिमा ,महाराज चौक, रणजीता स्टेडियम , हाउसिंग बोर्ड कालोनी, भागलपुर, से वापस दरबारी टोली, बाजार डांड, बस स्टैंड होते हुए वापस रक्षित केंद्र जशपुर में समाप्त हुई। रक्षित केंद्र जशपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ लाल उमेद सिंह ने उपस्थित पुलिस व नगर सेना के जवानों तथा गणमान्य नागरिकों संबोधित करते हुए बताया कि मोटर साइकल की सड़क दुर्घटनाओं में मृत्यु का कारण अधिकांशतः हेलमेट नहीं पहनने पर, सिर में आई चोट के कारण होता है, हेलमेट पहनने पर दुर्घटनाओं के दौरान सिर के गंभीर चोटों से बचा जा सकता है, समय रहते इलाज होने पर मृत्यु को टाला जा सकता है, अतः मोटर साइकल चलाते समय हेलमेट अवश्य पहने , साथ ही अपने परिजनों को भी हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित करें। कलेक्टर जशपुर रोहित व्यास ने अपने वक्तव्य में कहा कि यातायात नियमों का अवश्य पालन करें, चार पहिया वाहनों में चलते वक्त सीट बेल्ट लगाना व दोपहिया वाहनों में चलाने वाले तथा पीछे बैठने वाले दोनों को हेलमेट पहनना अनिवार्य है, घर से निकलते ही, वाहनों में बैठते वक्त उक्त दोनों चीजों को अपनी आदत में सुमार करना जरूरी है, दुर्घटनाएं कभी भी हो सकती है, जागरूकता व सतर्कता से भावी गंभीर क्षति से बचा जा सकता है। खुद भी जागरूक रहें व अपने आसपास के लोगों को भी यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक करें। कार्यक्रम में उपस्थित नगर पालिका अध्यक्ष जशपुर अरविंद कुमार भगत ने कहा कि प्रत्येक नागरिक को जिम्मेदार नागरिक बनना होगा, यातायात नियमों के पालन से दुर्घटनाओं में मृत्यु होती को कम किया जा सकता है, अधिकांश सड़क दुर्घटनाएं नशे में वाहन चलाने, तेज गति से वाहन चलाने यातायात नियमों का पालन नहीं करने के कारण होती हैं, अतः यातायात नियमों का पालन करें तथा बाइक चलाते वक्त हेलमेट अवश्य धारण करें। नाबालिगों को वाहन चलाने न देवें। जिले के कलेक्टर व पुलिस कप्तान ने शासकीय अधिकारी/कर्मचारियों व पुलिस के अधिकारी तथा जवानों को को सख्त निर्देश दिया है कि यातायात नियमों का पालन करें, किसी भी कार्य से घर से निकलने व दफ्तर जाते वक्त भी दो पहिया वाहन चलाने पर हेलमेट अवश्य पहने, आम नागरिकों हेतु उदाहरण पेश करते हुए, उन्हें हेलमेट पहनने हेतु प्रेरित करें , पुलिस सभी दफ्तरों में चेक करेगी, बिना हेलमेट व अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर चालानी कार्यवाही की जावेगी। कार्यक्रम के अंतिम कड़ी में नगर निगम अध्यक्ष जशपुर अरविंद कुमार भगत के द्वारा उपस्थित जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन के अधिकारियों/कर्मचारियों को यातायात नियमों के पालन की शपथ दिलाई गई।

हेलमेट जागरूकता बाइक रैली के दौरान ADM जशपुर, प्रदीप साहू, तहसीलदार जशपुर महेश्वर उइके, डी एस पी यातायात कुंजराम चौहान, जिला परिवहन अधिकारी विजय निकुंज,रक्षित निरीक्षक जशपुर अमरजीत खूंटे व यातायात प्रभारी जशपुर उप निरीक्षक खोमराज ठाकुर सहित पुलिस व नगर सेना के अधिकारी/जवान शामिल रहे। * जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन की आम नागरिकों से अपील* – सड़क पर हमेशा बाईं ओर चलें एवं यातायात संकेतों का पालन करें। दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट एवं चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट अनिवार्य रूप से लगाएं। नशे की स्थिति में वाहन न चलाएं एवं मोबाइल फोन का उपयोग न करें।निर्धारित गति सीमा का पालन करें, ओवरटेकिंग से बचें। नाबालिगों को वाहन न चलाने दें। अपने वाहन के सभी आवश्यक दस्तावेज पूर्ण रखें। सड़क को खेल का मैदान न समझें एवं यातायात बाधित न करें। वाहन चलाते समय सतर्कता एवं संयम बनाए रखें। *”सड़क सुरक्षा -जीवन रक्षा”*

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment