

desk khabar khuleaam ….


पांचवी बार चोरी हुईं भगवान गणेश की प्रतिमा..
बिलासपुर/ मस्तूरी क्षेत्र के इटवा पाली गांव में स्थित ऐतिहासिक मंदिर से 10वीं 11वीं शताब्दी के दुर्लभ भंवर गणेश की मूर्ति आज 5वीं बार चोरी हो गई है। 3 फीट लंबी और 65 किलो वजनी इस बेशकीमती मूर्ति की कीमत करीब 2 करोड़ बताई जा रही है। इस मूर्ति को मल्हार स्थित डिडनेश्वरी देवी की मूर्ति के समकालीन माना जाता है। इसी मंदिर में चार बार पहले भी चोरी हो चुकी है। पहली बार 2004 में प्रतिमा की चोरी हुई लेकिन चोरों को जिले से निकलने से पहले ही दबोच लिया गया, इसके बाद यही मूर्ति 2006, 2007 और 2022 में भी चोरी हुई थी। लेकिन इसके सुरक्षा के लिए आज भी शासन प्रशासन की ओर से कहीं कोई कड़ी कदम नहीं उठाए। जिसकी वजह से आए दिन यह मूर्ति चोरों के निशाने पर रहती है।।
