---Advertisement---

एयर गन से पक्षियों का शिकार .. दो युवक गिरफ्तार

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
4834793

खबर खुलेआम

मुखबिर की सूचना पर वन विभाग की उड़नदस्ता टीम की कार्रवाई, एयर गन व तीन पक्षी बरामद

रायगढ़। वन्यप्राणी संरक्षण सप्ताह के दौरान रायगढ़ वन परिक्षेत्र में पक्षियों का शिकार करते दो युवकों को वन विभाग की उड़नदस्ता टीम ने पकड़ा है।

4834743

कार्रवाई मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर महापल्ली गांव के पास की गई।जानकारी के अनुसार, दोनों युवक एयर गन से पक्षियों का शिकार कर रहे थे। सूचना मिलते ही वन विभाग की उड़नदस्ता टीम मौके पर पहुंची और दोनों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से एयर गन, गोलियां और तीन पक्षी बरामद किए गए।वन विभाग की टीम दोनों युवकों के खिलाफ नियमानुसार विभागीय कार्रवाई में जुटी हुई है। वन्यप्राणी संरक्षण सप्ताह के दौरान शिकार की घटना सामने आने से वन विभाग की कार्रवाई को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है।

Leave a Comment