
खबर खुलेआम
धर्मजयगढ़ वन मंडल क्षेत्र से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है जिसमें हाथी के द्वारा एक ग्रामीण की कुचलकर हत्या कर दी है प्राप्त जानकारी अनुसार बाकारुमा वन परिक्षेत्र के ग्राम जमावीरा में देर रात हाथी ने आतंक मचाया और एक ग्रामीण का सर कुचलकर मौत के घाट उतार दिया है बताएं अनुसार मृतक का नाम रतन निवासी जमाबीरा उम्र लगभग 60 वर्ष के आसपास बताया जा रहा है।

घटना देर रात लगभग 2 बजे के आसपास कि बताई जा रही है। सुबह ग्रामीणों ने देखा कि गॉव के बीच बस्ती में एक व्यक्ति कि सिर पूरी तरह से चकनाचूर होकर लहू लुहान हो गया है। शव देख कर गाँव में अफरा तफरी मच गई । घटना से लेकर को लेकर ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने घटना की सूचना वन विभाग और पुलिस को दी। सुचना के बाद वन विभाग के आला अधिकारी कर्मचारी मौके पर पहुंच गए हैं अपराध जाँच में जुट गए है










