---Advertisement---

अनुपस्थित रहने वाली शिक्षिका पर गिरी गाज , किया निलंबित

By Khabar Khule Aam Desk

Updated on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
1179730

डेस्क खबर खुलेआम

शंकरगढ़ विकासखंड के प्राथमिक शाला कंवरटोली बादा में पदस्थ एक शिक्षिका पर ड्यूटी में लापरवाही बरतने का आरोप साबित होने पर जिला शिक्षा अधिकारी ने कड़ी कार्रवाई करते हुए उसे निलंबित कर दिया है।विद्यालयीन समय में शिक्षिका के अक्सर अनुपस्थित रहने की शिकायत ग्रामीणों द्वारा लगातार की जा रही थी। ग्रामीणों ने बताया कि शिक्षिका लंबे समय से विद्यालय नहीं आ रही थी, जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही थी।लगातार शिकायतों को देखते हुए डीईओ ने मामले की जांच के निर्देश दिए थे। जांच दल द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट में शिक्षिका को आरोपों का दोषी पाया गया। रिपोर्ट के आधार पर जिला शिक्षा अधिकारी ने शिक्षिका के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की है।शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि विद्यालयों में शिक्षण कार्य से लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और इस प्रकार के मामलों में आगे भी सख्त कदम उठाए जाएंगे।

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है।

Related Post

Leave a Comment