---Advertisement---

टैंकर ने स्कूटी सवार को रौंदा .. सगे भाई-बहन की मौत .. 1 कि हालत गंभीर .. 2 घंटे हाईवे रहा जाम

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
3842565

डेस्क खबर खुलेआम

कोरबा। जिले के बांगो थाना क्षेत्र के पोड़ी बस स्टैंड के पास बुधवार को तेज रफ्तार टैंकर ने स्कूटी सवार तीन स्कूली बच्चों को अपनी चपेट में ले लिया। दर्दनाक हादसे में सगे भाई-बहन बूटी गोस्वामी (13) और दशरथ गोस्वामी (12) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। इस हृदयविदारक घटना से पूरे गांव में मातम पसर गया।

समझाइस देते अधिकारी

एसडीएम मनोज बंजारे पोड़ी

जानकारी के अनुसार, कोनकोना बस्ती के तीनों बच्चे स्कूटी से पोड़ी बस स्टैंड सामान लेने आए थे। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे टैंकर ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों बच्चे सड़क पर दूर जा गिरे। स्थानीय लोगों ने तत्काल मदद की, लेकिन तब तक दो बच्चों की जान जा चुकी थी। घायल बच्चे को गंभीर हालत में अस्पताल भेजा गया।घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीण और परिजन अंबिकापुर-कोरबा नेशनल हाईवे पर धरने पर बैठ गए। मुआवजे और दोषी चालक पर कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर करीब दो घंटे तक चक्काजाम किया गया, जिससे हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात पूरी तरह ठप हो गया।सूचना मिलते ही बांगो पुलिस और तहसीलदार मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने मृतक बच्चों के परिजनों को 25-25 हजार रुपये की तात्कालिक सहायता राशि प्रदान की। प्रशासन के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने चक्काजाम समाप्त किया। पुलिस ने हादसे में शामिल टैंकर को जब्त कर लिया है, जबकि चालक की तलाश जारी है। मामले में अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। ग्रामीणों ने पोड़ी बस स्टैंड के पास स्पीड ब्रेकर निर्माण, नियमित पुलिस गश्त और भारी वाहनों की रफ्तार पर नियंत्रण की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की दर्दनाक घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है।

Leave a Comment