---Advertisement---

शादी में गए .. आये देखे तो उड़ गए होस .. देखा तो घर साफ

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
2934234

डेस्क खबर खुलेआम

विशेष संवाददाता कोरबा जिला

कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम छाता पाठ में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित ओम कुमार पटेल पिता पितम्बर पटेल के घर में यह घटना उस समय हुई जब परिवार के सभी सदस्य शादी समारोह में शामिल होने के लिए बाहर गए हुए थे वापस आये देखे तो उनके होस उड़ गए, चोरों ने मौके का फायदा उठाकर घर में रखे कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया।

चोरी किए गए सामान में टीवी, इंडक्शन चूल्हा, करीब 30 तोला चांदी की एक जोड़ी पायल, तीन लॉकेट तथा लगभग 80 हजार से 1 लाख रुपये नगद राशि शामिल है। घटना का पता परिवार के वापस लौटने पर चला, जिसके बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया।बताया जा रहा है कि यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी ग्राम छाता पाठ के कई घरों को चोरों ने निशाना बनाया है, जिससे ग्रामीणों में डर और आक्रोश का माहौल है।

2934222

लगातार हो रही चोरियों के कारण लोगों ने पुलिस गश्त बढ़ाने और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। पीड़ित द्वारा उरगा थाना में शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है और अज्ञात आरोपियों की तलाश जारी है। ग्रामीणों को सतर्क रहने और संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी तुरंत पुलिस को देने की अपील की गई है।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment