---Advertisement---

बर्थडे पार्टी में .. 16 वर्षीय बालक ने किया 9 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म ..भेजा बाल संप्रेषण गृह

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
2823963

डेस्क खबर खुलेआम

गणेश भोय जिला ब्यूरो जशपुर

जशपुर / 15.04.2026 को चौकी करडेगा, थाना तपकरा क्षेत्रांतर्गत एक ग्राम के निवासी पीड़ित बालिका के पिता, माता ने चौकी करडेगा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि पिछले माह दिनांक 15 मार्च 26 को वे अपनी 09 वर्ष की नाबालिक बेटी के साथ पड़ोसी गांव के एक रिश्तेदार के यहां बर्थ डे पार्टी में आए हुए थे। उस पार्टी में आरोपी 16 वर्षीय विधि से संघर्षरत बालक भी जो कि प्रार्थियों का ही रिश्तेदार है वह भी आया हुआ था। रात्रि करीबन 09.00 बजे के आसपास केक खाने के पश्चात उसकी नाबालिक बेटी, पेशाब करने अकेली घर के बाहर गई हुई थी, कुछ देर के पश्चात घर वापस आई, तो प्रार्थियों ने पाया कि, उसकी नाबालिक बेटी रो रही है, उसके शरीर व कपड़ों में सूखे पत्ते चिपके हुए थे, पूछताछ पर उसकी नाबालिक बेटी ने बताया कि जब वह पेशाब कर रही थी, उसी दौरान आरोपी विधि से संघर्षरत बालक अचानक पहुंचा और उसे पकड़कर खेत की ओर ले गया, व पेड़ के नीचे बच्ची के साथ जबरन दुष्कर्म किया। चूंकि मामला गांव व रिश्तेदारी का था अतः गांव वालों से परामर्श लेकर दिनांक 15.04.26 को चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराए। चूंकि मामला 09 वर्ष की नाबालिक बालिका से दुष्कर्म से संबंधित था, अतः मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तत्काल चौकी करडेगा में आरोपी विधि से संघर्षरत बालक के विरुद्ध बी एन एस की धारा 65(2) व 5 डी पॉस्को एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया व पीड़ित बालिका का मेडिकल भी कराया गया। पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए 16 वर्षीय विधि से संघर्षरत बालक को उसके घर से हिरासत में लिया गया, पूछताछ पर आरोपी विधि से संघर्षरत बालक के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त सबूत पाए जाने पर उसे अभिरक्षा में लेकर काल परिसीमा अवधि पर बाल संप्रेषण गृह भेजा गया है। मामले की कार्यवाही व आरोपी की गिरफ्तारी में चौकी प्रभारी करडेगा सहायक उप निरीक्षक टेकराम सारथी, सहायक उप निरीक्षक प्रेमिका कुजूर, आरक्षक पंकज तिर्की, रामबृक्ष भगत, व कुलरंजन एक्का की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

मामले में डी आई जी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ लाल उमेद सिंह ने बताया कि जशपुर पुलिस बच्चों व महिलाओं से संबंधित अपराधों को लेकर अत्यंत संवेदनशील हैं, चौकी करडेगा क्षेत्रांतर्गत एक ग्राम में नाबालिक बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने अभिरक्षा में लेकर, काल परिसीमा अवधि में बाल संप्रेषण गृह भेजा है।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment