---Advertisement---

स्कूल समय मे भारी वाहनों की नो एंट्री के लिए एसडीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक , प्रशासन आई एक्शन मोड़ में

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
IMG 20230725 WA0050

तमनार 24.7.2023 केलो बनांचल औद्योगिक क्षेत्र तमनार में लगातार हो रही दुर्घटना बेलागम बेतरतीब भारी वाहन पर अंकुश लगाने व्यवस्थित आवागमन एवं स्कूल खुलने बन्द होने के समय नो एंट्री लगाने व सभी शासकीय अशासकीय स्कूल संचालन समय निर्धारण हेतु जनपद तमनार में एसडीएम घरघोडा ऋषा ठाकुर की अध्यक्षता में तहसीलदार रिचा सिंह टीआई आशीर्वाद राहटगांवकर,ट्रेलर यूनियन,व्यापारी संघ,स्कूल व औद्योगिक प्रबंधन एवं गणमान्य नागरिक, पत्रकार गणो की उपस्थिति में बैठक आयोजित किया गया।

IMG 20230725 WA0047

तमनार में बेलागम बेतरतीब भारी वाहन की तेज रफ्तार, हर दिन चक्का जाम, स्कूली छात्रों ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी, स्कूल संचालन समय, धीमी गति से सड़क निर्माण, बायपास सड़क की मांग सहित अन्य मुददो पर चर्चा परिचर्चा की गई। स्कूल संचालन समय 9:45 से 4 बजे नो एंट्री 9 बजे से 11:00 बजे एवं 3 से 6 बजे तक शनिवार 6 से 8;30 एवं 10;30 से 12:30 तक रहेगा।

IMG 20230725 WA0048


एसडीएम ऋषा ठाकुर ने कहा कि क्षेत्र में भारी वाहनों से दुर्घटनाएं घट रही है दुर्घटनाओं की रोक आवागमन बेहतर बनाने गति सीमा बोर्ड,नो एंट्री पालन एवं सभी स्कूलो का संचालन समय एकरूपता कर स्कूल खुलने व बन्द होने समय निर्धारण किया गया। यातायात नियमो का उल्लंघन,नो एंट्री का पालन नही करने वाले वाहन चालको पर पुलिस प्रशासन द्वारा कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने ग्राम पंचायत व पशुपालको को अपने गौवंश की संरक्षण संवर्धन हेतु गौठान में नियमित रखने आग्रह किया।ट्रेलर यूनियन द्वारा सुव्यवस्थित आवागमन की व्यवस्था हेतु 50 युवाओं को तैनात किया जाएगा।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

---Advertisement---

Leave a Comment