
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस के मार्गदर्शन में कल 30 जून को घरघोड़ा ब्लाक बूथ प्रभारी चिंतामणि महाराज का आगमन हो रहा है प्रदेश कांग्रेस के ब्लाक में बूथ चलो अभियान के तहत घरघोड़ा ब्लाक बूथ प्रभारी संसदीय सचिव चिंतामणि महाराज के द्वारा ब्लाक अध्यक्ष शिव कुमार शर्मा के नेतृत्व में घरघोड़ा ब्लाक के 5 बूथ अमलीडीह नवापारा टेंडा चारभाँटा रूमकेरा फगुरम के बूथ कमेटी स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ व राजीव युवा मितान के साथ साथियों को चुनावी टिप्स देकर रिचार्ज करेंगे ।










