---Advertisement---

नगर पंचायत के अधिकारीयों की भर्राशाही से कर्मचारी त्यौहार में हो रहे वेतन से वंचित …. क्या कहते है नगर पंचायत अध्यक्ष ….

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

IMG 20210325 100804

घरघोड़ा- घरघोड़ा नगर पंचायत के अधिकारी कर्मचारियों की बढ़ती स्वेच्छाचारिता लापरवाही का परिणाम छोटे कर्मचारियों को भोगना पड़ रहा है जिसका परिणाम है कि कर्मचारियों को समय पर वेतन तक नही मिल पाता है नवरात्रि व दशहरा जैसे  त्योहार के बाद भी कर्मचारियों को वेतन नही मिलना बताता है  कि जिम्मेदार अधिकारी किस कदर अपने लापरवाह कार्यप्रणाली में मस्त है । निकाय के नियमित कर्मचारियों को विगत 3 माह से वेतन नही मिल रहा है चौथा माह प्रारम्भ होने के बावजूद प्लेसमेंट सफाई कर्मचारियों को  वेतन समय पर नही मिल रहा है जबकि शासन का स्पष्ठ नियम है कि हर माह के 7 तारीख को कर्मचारियों को वेतन दिया जाना है परंतु शासन के नियमो को मजाक बना कर रख दिया गया है । सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार बताया जाता है कि राजस्व वसूली में घरघोड़ा नगर पंचायत पूरी तरह पिछड़ चुका है सीएमओ के इस विषय को लेकर कभी भी गम्भीर नही रहे। अधिकारी के रवैये को लेकर कर्मचारियों में आक्रोश फैल गया है पूर्व में नगर पंचायत घरघोड़ा को ऐसी परिस्थिति नही बनी को वेतन के लिये शासन के आगे हाथ फैलाने मजबूर होना पड़ है देखना यह होगा कि निकाय को शासन की तरफ से कर्मचारियों के भुगतान के मदद मिलती है कि इस त्योहारी सीजन में पुनः कर्मचारीयो को वेतन के लिये लाले पड़ेंगे।

IMG 20210323 144116


नगर पंचायत घरघोड़ा के अध्यक्ष विजय शिशु सिन्हा ने कहा कि बड़ी दुर्भागजनक स्थिति है इस परिस्थिति से उच्च अधिकारियों को पत्र प्रेषित कर अवगत कराया गया है।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

---Advertisement---

Leave a Comment