---Advertisement---

त्राहि त्राहि हो गया शहर ..खौफ में जीने को मजबूर यात्री,आखिर कब मिलेगा निजात,ना कोई कार्यवाही का डर और ना ही भय होटलों और ढाबों पर खुलाआम परोसा जा रहा शराब ..!!

By Khabar Khule Aam Desk

Updated on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

पत्थलगांव – जशपुर जिले के पत्थलगांव में इन दिनों होटलों व ढाबों में खुलेआम शराब परोशा जा रहा है,जहां रात होते ही 10 बजने के बाद शराब की दुकान बंद हो जाती है वहीं होटलों व ढाबों में दुगुने तिगुने दामों पर शराब बेचा जा रहा है,आपको बता दें कि शराब की अवैध बिक्री यहां जोरों पर है किन्तु इस पर रोक लगाने में ना तो आबकारी विभाग कोई पहल करती नजर आती है और ना ही पुलिस,आए दिन बस स्टेंड में शराबी शराब पीकर हुडदंग करते नजर आते हैं,यात्रियों को भी आए दिन शराबीयों की गंदी गंदी गालियां सुननी पड़ जाती है ऐसे में कहीं न कहीं शराबीयों का हौसला बुलंद होना और आगे चलकर बड़े वारदात को अंजाम देना भी हो सकता है, जहां जिला पुलिस आए दिन पेट्रोलिंग और चलित थाना लगाकर लोगों को समझाईश देती है वहीं पर शराबियों में पुलिस का जरा भी खौफ नजर नहीं आता एक तरफ अवैध शराब के बिक्री पर जहां आबकारी विभाग पर सवाल उठता नजर आ रहा है। तो देखना ये होगा की आखिर पुलिस कब तक शराबीयों व होटलों ढाबों पर दंडात्मक कार्यवाही करती है ।

अजीत गुप्ता

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है।

Leave a Comment