---Advertisement---

पति ने पत्नी कि बेरहमी से कि पिटाई .. हुई मौत .. आरोपी गिरफ्तार

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
5295306 768x1024 1

खबर खुलेआम

19 नवंबर, रायगढ़ जिले के कापू थाना क्षेत्र में मामलूी विवाद के चलते पति द्वारा अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या करने का मामला सामने आया है। ग्राम टेढ़ासेमरा निवासी 22 वर्षीय सोमारी पहाड़ी कोरवा की उसके पति सत्यनारायण पहाड़ी कोरवा (26 वर्ष) ने मामूली विवाद के बाद हाथ मुक्कों और बांस के डंडे से बेरहमी से पिटाई के बाद पैर से गला दबाकर हत्या कर दी। मामले में मृतिका की मां दिनो बाई पहाड़ी कोरवा की रिपोर्ट पर कापू पुलिस ने अपराध क्रमांक 186/2026, धारा 103(1) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। जानकारी के अनुसार मृतिका की मां दिनो बाई पहाड़ी कोरवा, निवासी ग्राम सारुजोबा थाना सीतापुर जिला सरगुजा ने 17 नवंबर 2026 को थाना कापू में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी बेटी सोमारी बाई की शादी करीब चार वर्ष पूर्व ग्राम टेढ़ासेमरा निवासी सत्यनारायण पहाड़ी कोरवा के साथ हुई थी। 15 नवंबर 2026 को दोनों घरेलू एवं व्यक्तिगत सामान खरीदने के लिए कोनपारा विजयपुर गए थे। वहां से लौटते समय कोनपारा बस्ती के पास दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। रात के वक्त बीच विवाद बढ़ने पर सत्यनारायण ने गुस्से में आकर अपनी पत्नी को बांस के डंडे से बेरहमी से पीटा, जिससे वह जमीन पर गिर गई। इसके बाद आरोपी ने हाथ-पैर से मारपीट करते हुए उसका गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

5295457

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी कापू ने तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर पुलिस टीम के साथ ग्राम कोनपारा के बऊराहीपारा में दबिश दी और संदेही सत्यनारायण पहाड़ी कोरवा को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि 15 नवंबर की सुबह वह अपनी पत्नी के साथ सामान खरीदने कोनपारा विजयपुर गया था। लौटते समय दोनों ने रास्ते में शराब पी थी। रात होने से नशे की हालत में उसकी पत्नी रास्ते में कई जगह गिर गई और कपड़े गीले होने पर कपड़े उतारकर खेत के पास बैठ गई। आरोपी उसे घर चलने के लिए मनाता रहा, पत्नी के नहीं जाने पर गुस्से में आकर उसने हाथ मुक्का और बांस के डंडे से उसकी बेदम पिटाई की और फिर पैर से गला को दबाकर उसकी हत्या कर दिया । आरोपी के मेमोरेंडम पर घटना में प्रयुक्त एक बांस का डंडा जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है।

Leave a Comment