---Advertisement---

ट्रक ने स्कूली बच्चों से भरी वैन को ठोका .. कई बच्चे घायल .. दो को गंभीर चोट

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
5230479

खबर खुलेआम

रायगढ़ जिला के घरघोड़ा थाना क्षेत्र से बड़ी घटना सामने आई है जिसमे थाना क्षेत्र के ग्राम ढोरम के पास टेरम बायपास मे सड़क हादसे मे शिशु मंदिर घरघोड़ा के बच्चो से भरी वैन को एक सीमेंट से भरी ट्रक ने टक्कर मार दी है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वैन के सामने के परखच्चे उड़ गए वही घटना के बाद बच्चों मे चीख पुकार मच गई साथ ही मौके पर अफरा तफरी का माहौल निर्मित हो गया ।

5230481

घटना के तुरंत बाद आसपास के ग्रामीणों कि भीड़ जमा हो गई। बताये अनुसार वैन मे 19 के आसपास बच्चे सवार थे। प्राप्त जानकारी अनुसार टेरम ग्राम के सरपंच प्रदीप राठिया ने ग्रामीणों कि मदद से बच्चों को निकालकर घरघोड़ा हॉस्पिटल भेजा है जहाँ घायलों को उपचार जारी है। घरघोड़ा बीएमओ डॉ एस आर पैंकरा टीम के साथ बच्चों के उपचार मे लगे हुए है।

5231023

वैन मे 19 छात्र थे घायलों मे 4 को रायगढ़ रिफर किया जा रहा है।

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है।

Leave a Comment