
Desk khabar khuleaam

मोहरा, बिलासपुर। दिनांक 11 नवंबर 2026, बुधवार को प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक ठाकुर देव मोहल्ला, कछरीपारा मोहरा, बेलतरा, बिलासपुर (छत्तीसगढ़) में समरसता मानव सेवा समिति के तत्वावधान में स्वास्थ्य सेवा, रक्तदान एवं कंबल वितरण कार्यक्रम का सराहनीय आयोजन किया गया।इस अवसर पर आयोजित स्वास्थ्य शिविर में ग्राम मोहरा के प्रथम हॉस्पिटल के डाक्टर श्री यशवंत नामदेव जी एवं आर जी एम हॉस्पिटल डाक्टर श्री दीपक साहू जी साथ में महामाया दांत चिकित्सालय डाक्टर श्री ललित साहू जी एवं सभी के टिम के माध्यम से 110 महिला-पुरुषों एवं 51 बच्चों सहित कुल 161 लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण एवं चिकित्सा सेवाओं का लाभ उठाया। वहीं समाजहित और मानव सेवा के प्रति समर्पण का परिचय देते हुए हंस वाहिनी ब्लड बैंक के माध्यम से 11 युवाओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर जरूरतमंदों के जीवन बचाने का संकल्प लिया।कार्यक्रम के दौरान श्री दीपक सोनी जी के नेतृत्व में जागो नगर कल्याण समिति द्वारा जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए गए। इस पहल ने सेवा और सहयोग की भावना को और मजबूत किया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आचार्य वासु देव निखिल , गौ संवर्धन अभियान के जिला प्रचारक श्री अतुल सिंह जी उपस्थित रहे। साथ ही श्री प्रकाश निर्मलकर, श्री आकाश यादव, श्री दीपक सिंह एवं श्री रामप्रसाद जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।समूचे कार्यक्रम का नेतृत्व एवं व्यवस्थागत दायित्व नव युवक लक्ष्मी उत्सव समिति तथा समरसता मानव सेवा समिति बेलतरा के अध्यक्ष श्री सुभाष साहू एवं उनके मित्र मंडल के द्वारा सफलतापूर्वक संपन्न किया गया।समिति का उद्देश्य केवल कार्यक्रम आयोजित करना नहीं, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य, सहयोग, जागरूकता और मानवीय संवेदनाओं को पहुंचाना है। रक्तदान, स्वास्थ और जरूरतमंदों की सहायता जैसे कार्य समाज में आपसी भाईचारे और समरसता की भावना को मजबूत करते हैं।श्री सुभाष साहू, अध्यक्ष समरसता मानव सेवा समिति ने सभी रक्तदाताओं, चिकित्सकीय सहयोगियों, जागो नगर कल्याण समिति, ग्रामवासियों एवं प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी सेवाभावी साथियों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। मोहरा युवा टिम से सुभांशु भोई राजीव केवर्ट सुरेंद्र रजक योगेश केवर्त मिंटू भोई राहुल भोई धीरज भोई संतोष साहू प्रफुल साहू आकाश साहू संतोष साहू प्रदीप साहू जितेंद्र साहू राजू साहू गौरव यादव अनिल साहू रोहित केवर्ट गौरव यादव सनत भोई पालू ईश्वर भोई सुनील केवट रमेश यादव राकेश भोई दुर्गेश की उपस्थिति








