
डेस्क खबर खुलेआम
गणेश भोय जिला ब्यूरो जशपुर
पत्थलगांव। पत्थलगांव थाना क्षेत्र के फुलेता चौक के समीप आज एक भीषण और दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने दो लोगों को जोरदार टक्कर मारते हुए कुचल दिया। हादसा इतना भयावह था कि दोनों लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना फुलेता चौक के पास मुख्य मार्ग पर हुई, जहाँ एक तेज रफ्तार ट्रक लापरवाही पूर्वक आ रहा था। अनियंत्रित होकर ट्रक ने दो लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। दुर्घटना के तुरंत बाद आसपास के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।घटना की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पत्थलगांव पुलिस टीम मौके पर पहुँची और शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने मामला दर्ज कर ट्रक और चालक की आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।






