
डेस्क खबर खुलेआम
धमतरी जिले के कुरुद स्थित राइस मिल में चाकूबाजी में घायल युवती की मौत हो गई है, कथित प्रेमी द्वारा युवती को चाकू मारा गया था, वही कुरुद थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, बताया जा रहा है कि कोंडागांव जिले के कानागांव की रहने वाली समिता मंडावी कुछ महीने पहले काम करने के लिए कुरुद आई थी, यहाँ युवती बाला जी राइस मिल में काम करती थी, इसी दौरान उसकी जान पहचान भाठागांव के रहने वाले आरोपी दुलेश्वर टंडन से हुई, वही आरोपी युवक युवती को पसंद करने लगा, इसी दौरान आरोपी को पता चला कि युवती किसी दूसरे युवक से बात करती है,

जिससे आक्रोशित युवक चाकू लेकर युवती के पास गया, और चाकू से ताबड़तोड़ 9 से 10 जगहों पर वार कर घायल कर दिया, और मौके से फरार हो गया, वही युवती को गंभीर हालत में इलाज के लिए धमतरी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई, फिलहाल पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।





