
डेस्क खबर खुलेआम
बलौदाबाजार-भाटापारा। स्वास्थ्य विभाग में फर्जीवाड़े का एक गंभीर मामला सामने आया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) के जाली हस्ताक्षर और कूटरचित दस्तावेजों के जरिए फर्जी स्थानांतरण आदेश तैयार कर उसे असली के रूप में प्रस्तुत करने के मामले में पलारी पुलिस ने ग्रामीण चिकित्सा सहायक समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी अनुसार मामले की शुरुआत खंड चिकित्सा अधिकारी (BMO) पलारी डॉ. पंकज वर्मा की शिकायत से हुई। शिकायत के अनुसार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रोहांसी में पदस्थ ग्रामीण चिकित्सा सहायक करण कुमार देवांगन ने कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, बलौदाबाजार के नाम से जारी एक स्थानांतरण आदेश प्रस्तुत किया था। आदेश क्रमांक एच.एम./ए.आर./2026-27/1359, दिनांक 14 अगस्त 2026 में करण कुमार देवांगन का स्थानांतरण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोपर, विकासखंड भाटापारा दर्शाया गया था।शिकायत की जांच के दौरान जब उक्त आदेश की वास्तविकता की पड़ताल की गई तो पूरा मामला फर्जी निकला। जांच में सामने आया कि राज्य संवर्ग के कर्मचारी का स्थानांतरण करने का अधिकार राज्य शासन के पास है। वहीं CMHO कार्यालय द्वारा ऐसा कोई स्थानांतरण आदेश जारी ही नहीं किया गया था। आदेश में अंकित हस्ताक्षर भी जांच में जाली और कूटरचित पाए गए।मामले की गंभीरता को देखते हुए पलारी पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अपराध क्रमांक 347/2026 दर्ज किया। आरोपियों के खिलाफ अपराध कायम कर विवेचना शुरू की गई। विवेचना के दौरान पुलिस ने फर्जी स्थानांतरण आदेश तैयार करने और उसे प्रस्तुत करने के मामले में करण कुमार देवांगन सहित कुल चार आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपियों द्वारा एक राय होकर अपराध करना स्वीकार किया गया। इसके बाद चारों आरोपियों को 22 अगस्त 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।गिरफ्तार आरोपी 1. करण कुमार देवांगन, पिता लहुर साय देवांगन, उम्र 44 वर्ष, निवासी मंगलम कॉलोनी बलौदाबाजार — चिकित्सा सहायक, PHC रोहांसी। 2. रवि कुमार सेन, पिता नूतन लाल सेन, उम्र 43 वर्ष, निवासी कसडोल वार्ड क्रमांक 04, सिरपुर रोड एवं ग्राम कटगी, थाना कटगी । 3. पुनीराम पटेल, पिता डेरहा राम पटेल, उम्र 51 वर्ष, निवासी ग्राम गिरौदपुरी, अटल चौक के पास, थाना गिधौरी । 4. किशना उर्फ कृष्ण कुमार अवस्थी, पिता स्व. कुंजराम अवस्थी, उम्र 53 वर्ष, निवासी ग्राम रिसदा











