---Advertisement---

चार दिन से लापता महिला कि नदी किनारे मिली लाश .. पुलिस जाँच में जुटी

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
4255044

डेस्क खबर खुलेआम

जांजगीर-चांपा। पामगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम जेवरा से चार दिन पहले नीलागर नदी में बह गई महिला का शव बुधवार को बिलासपुर जिले के ग्राम सोन के पास नदी किनारे बरामद हुआ। शव मिलने की सूचना से परिवार में मातम पसरा हुआ है। जानकारी के अनुसार, ग्राम जेवरा निवासी रमा देवी चौहान अपने मायके सुलौनी जाने के लिए निकली थीं। इसी दौरान ढाबाडीह एनीकट के पास नीलागर नदी पार करते समय अचानक उनका पैर फिसल गया और वह तेज बहाव में बह गईं। घटना के बाद से ही परिजन और पुलिस उनकी लगातार तलाश कर रहे थे।चार दिनों तक चले तलाश अभियान के बाद बुधवार को बिलासपुर जिले के ग्राम सोन के पास नीलागर नदी के किनारे रमा देवी का शव मिला। स्थानीय लोगों से सूचना मिलने पर पचपेड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है । पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शव बिलासपुर जिले के ग्राम सोन में मिलने के कारण मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई पचपेड़ी थाना पुलिस द्वारा की जा रही है। चार दिनों से रमा देवी के मिलने की उम्मीद लगाए बैठे परिजनों को जब उनके शव मिलने की खबर से परिजनों में मातम पसर गया है । पुलिस द्वारा पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है।

4164384
4203832

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है।

Leave a Comment