---Advertisement---

प्लेटफॉर्म के बाहर 16 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

By Khabar Khule Aam Desk

Updated on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
4220195

डेस्क खबर खुलेआम

रायपुर कमिश्नरेट पुलिस ने नशे के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए 16 किलोग्राम गांजा के साथ एक अंतर्राज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया है। थाना गुढ़ियारी पुलिस ने आरोपी को रेलवे प्लेटफॉर्म नंबर 7 के बाहर पार्किंग क्षेत्र से गांजा तस्करी करते हुए रंगे हाथों पकड़ा। पुलिस को 14 अगस्त 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि रेलवे प्लेटफॉर्म नंबर 7 के बाहर पार्किंग में एक व्यक्ति बैग में गांजा लेकर कहीं जाने की फिराक में है। सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) श्री आदित्य पांडे एवं सहायक पुलिस आयुक्त (उरला) सुश्री पूर्णिमा लामा के निर्देशन में थाना गुढ़ियारी पुलिस टीम को कार्रवाई के लिए रवाना किया गया।थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर मुखबिर द्वारा बताए हुलिए के आधार पर संदिग्ध व्यक्ति की पहचान कर उसे हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम गोलू सिंह, निवासी जबलपुर, मध्यप्रदेश बताया। तलाशी के दौरान उसके बैग से बड़ी मात्रा में गांजा बरामद हुआ।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 16 किलोग्राम गांजा और एक मोबाइल फोन, कुल अनुमानित कीमत 8 लाख 10 हजार रुपये, जब्त किया है। आरोपी के खिलाफ थाना गुढ़ियारी में अपराध क्रमांक 335/2026 के तहत धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।गिरफ्तार आरोपी की पहचान गोलू सिंह पिता भूपत सिंह, उम्र 24 वर्ष, निवासी ग्राम सुन्दरदेही, थाना बेलखेड़ा, जिला जबलपुर (मध्यप्रदेश) के रूप में हुई है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि गांजा कहां से लाया गया था और इसे आगे कहां खपाने की तैयारी थी।

4203832

खबर खुलेआम छत्तीसगढ़ प्रदेश के समस्त संभाग, जिलों व तहसीलों तथा ब्लाकों में एजेंसी व रिपोर्टर नियुक्त करना है इच्छुक व्यक्ति संपर्क करें – 9893452103 पर केवल व्हाट्सएप करें … समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9893452103

4164384

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है।

Leave a Comment