---Advertisement---

ब्यूटी पार्लर छात्रा से छेड़छाड़ .. मनचला पंहुचा सलाखों के पीछे

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
4103124

डेस्क खबर खुलेआम

बलौदाबाजार। ब्यूटी पार्लर में प्रशिक्षण ले रही 19 वर्षीय छात्रा से छेड़छाड़ कर लगातार उसका पीछा करने वाले एक मनचले को सिटी कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवती को पार्लर की मालकिन का रिश्तेदार बताकर उसके करीब आने की कोशिश करता था और बुरी नीयत से उसे लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 74, 75 और 78 के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक प्रक्रिया के लिए न्यायालय भेज दिया।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र स्थित एक ब्यूटी पार्लर में कोर्स कर रही 19 वर्षीय युवती ने शिकायत दर्ज कराई कि आरोपी अय्यूब चौहान अक्सर पार्लर में आता-जाता था। 26 जून 2026 की रात करीब 10 बजे उसने युवती के साथ बुरी नीयत से छेड़छाड़ और अश्लील हरकत की। इतना ही नहीं, घटना के बाद भी वह लगातार युवती का पीछा करता रहा और रास्ते में उसे परेशान कर मानसिक दबाव बनाता रहा।पीड़िता की शिकायत मिलते ही थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने अपराध क्रमांक 665/2026 दर्ज कर मामले की गंभीरता से विवेचना शुरू की। पुलिस ने पीड़िता का विस्तृत बयान दर्ज करने के बाद तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी की घेराबंदी कर उसे हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर पुलिस ने उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की।गिरफ्तार आरोपी की पहचान अय्यूब चौहान (42 वर्ष), पिता याकूब चौहान, निवासी नेहरू चौक, बलौदाबाजार के रूप में हुई है।पुलिस अधीक्षक श्री गौरव राय (IPS) के निर्देश पर जिले में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए ऐसे मामलों में त्वरित एवं सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। इस कार्रवाई से स्पष्ट संदेश गया है कि महिलाओं की गरिमा से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ पुलिस किसी भी स्तर पर नरमी नहीं बरतेगी।

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है।

Leave a Comment