---Advertisement---

आसमानी कहर .. पुटू बीनने गई महिला पर गिरी आकाशीय गाज .. हुई मौत

By Khabar Khule Aam Desk

Updated on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
3839677

खबर खुलेआम

रायगढ़ जिले में गुरूवार की सुबह पुटू लेने जंगल गई महिला की आकाशीय गाज की चपेट में आकर मौत हो गई। मामला धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र का है। प्राप्त जानकारी अनुसार धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम लक्ष्मीपुर निवासी महिला प्रभा एक्का 55 साल, आज सुबह अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ पुटु लेने संगरा जंगल गई थी। बताया जा रहा है कि इस दौरान अचानक मौसम का मिजाज बिगड़ा और फिर बारिश के साथ तेज गर्जना के दौरान आकाशीय गाज की चपेट में आने से महिला गंभीर रूप से झुलस गई।परिजनों ने प्रभा एक्का को इलाज के लिये सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे जहां मौके पर मौजूद चिकित्सक ने प्रारंभिक जांच के दौरान ही उसे मृत घोषित कर दिया। बहरहाल घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची धरमजयगढ़ पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजते हुए आगे कि जांच कार्यवाई में जुट गई है।

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है।

Leave a Comment