
खबर खुलेआम
निरंजन गुप्ता / प्रदीप धोबा
पूंजीपथरा पूंजीपथरा थाना क्षेत्र से बड़ी घटना सामने निकल कर आ रही है जिसमें अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक बाइक सवार की मौत हो गई है प्राप्त जानकारी अनुसार आज शाम लगभग 7:00 बजे के आसपास अमलीडीह और समारुमा के बीच पूंजीपथरा थाना क्षेत्र में एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को दर्दनाक तरीके से कुचल दिया है जिससे बाइक सवार के मौके पर ही मौत हो गई है। राहगीरों ने घटना की सूचना पूंजीपथरा थाने को दी। घटना कि सूचना मिलते ही पूंजीपथरा थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर शव कि शिनाख्त सहित अज्ञात वाहन कि पतासाजी मे जुट गई है। बताएं अनुसार मृतक घरघोड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम छिरभौना का बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले कि जाँच मे जुट गई है
मृतक का नाम संतोष मांझी पिता पंच राम मांझी उम्र लगभग 35 निवासी छिरभौना थाना घरघोड़ा के रूप कि जा रही है जो अपनी बाईक न CG 13 BD 3949 डीलक्स बाइक से अपने घर छिरभौना की ओर जा रहा था। उसी समय घटना होना बताया जा रहा है।










