---Advertisement---

मोबाइल नंबर नहीं देने पर युवती से छेड़छाड़ .. बचाव करने पहुंचे जीजा पर चाकू से हमला .. आरोपी गिरफ्तार

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
3688753

खबर खुलेआम

02 जुलाई, रायगढ़ । धरमजयगढ़ पुलिस ने युवती से छेड़छाड़ करने तथा विरोध करने पर बीच-बचाव के लिए पहुंचे युवक पर चाकू से प्राणघातक हमला करने वाले आरोपी सागर सारथी उर्फ चेमे नितागी (23 वर्ष), पिता सुनील सारथी निवासी तुर्कापारा, धरमजयगढ़ को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। जानकारी के अनुसार लैलूंगा थाना क्षेत्र की रहने वाली 19 वर्षीय युवती ने थाना धरमजयगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह पिछले लगभग छह माह से धरमजयगढ़ क्षेत्र में किराये के मकान में रहकर मजदूरी का कार्य कर रही है। दिनांक 30 जून 2026 की शाम वह अपनी सहेली के साथ निर्माण स्थल पर कार्य कर रही थी। इसी दौरान आरोपी सागर सारथी वहां पहुंचकर युवती से मोबाइल नंबर मांगने लगा। मना करने पर उसने युवती के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। युवती की सहेली ने तत्काल अपने जीजा को मौके पर बुलाया। उन्होंने आरोपी को समझाने और छेड़छाड़ से रोकने का प्रयास किया, जिससे नाराज होकर आरोपी गाली-गलौज करते हुए अपने घर गया और चाकू लेकर वापस आया। इसके बाद उसने जान से मारने की धमकी देते हुए युवती के जीजा के पेट एवं छाती पर चाकू से हमला कर गंभीर चोट पहुंचाई। पीड़िता की लिखित शिकायत पर थाना धरमजयगढ़ में आरोपी के विरूद्ध छेड़खानी और हत्या का प्रयास की धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान पीड़िता एवं प्रत्यक्षदर्शियों के कथन दर्ज कर धरमजयगढ़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार किया, जिसके मेमोरेंडम के आधार पर घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद कर जब्त किया गया। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश* — महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के विरुद्ध अपराध करने वाले तथा विरोध करने वालों पर हिंसा करने वाले आरोपियों के प्रति रायगढ़ पुलिस की नीति पूरी तरह सख्त है। ऐसे मामलों में त्वरित विवेचना, तत्काल गिरफ्तारी और कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी, ताकि समाज में कानून का सम्मान और महिलाओं का सुरक्षा विश्वास बना रहे।”

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है।

Leave a Comment