
खबर खुलेआम
घरघोड़ा। घरघोड़ा थाना क्षेत्र के बायपास पर शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। प्राप्त जानकारी अनुसार घरघोड़ा बायपास मे SKL कंपनी कि ट्रेलर CG 13 AD 5562 ने ट्रक CG 15 DG1681 को जबरदस्त तरीके से टक्कर मारी है।
SKL कंपनी के एक ट्रेलर ने सामने से आ रही ट्रक CG 15 DG1681को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ट्रक चालक स्टेयरिंग में बुरी तरह फंस गया है। प्रत्यक्ष दर्शीयो के बताएं अनुसार घटना में पूरी गलती SKL कंपनी के ड्राइवर की बता रहें है, फिलहाल घटना की सूचना मिलते ही घरघोड़ा पुलिस और 108 एंबुलेंस की टीम मौके पर पहुंच गई। चालक को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान जारी है। हादसे के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया। वहीं, दुर्घटना के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई है और यातायात प्रभावित हो गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।











