---Advertisement---

क्रेसर के पास अज्ञात महिला की मिली लाश .. पहचान छुपाने हत्या कर शव को .. शिनाख्त सहित जाँच मे जुटी पुलिस

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
3527404

खबर खुलेआम

निरंजन गुप्ता घरघोड़ा / प्रदीप धोबा पूंजीपथरा

रायगढ़। जिले के पूंजीपथरा थाना क्षेत्र में एक अज्ञात महिला का जला हुआ शव मिलने से सनसनी फैल गई है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है तथा मृतका की पहचान के लिए आम लोगों से सहयोग की अपील की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 17 जून 2026 को तमनार चौक से पूंजीपथरा की ओर जाने वाली कच्ची सड़क पर मायाराम सालिकराम के क्रेशर के पास लगभग 45 से 50 वर्ष आयु की अज्ञात महिला का शव अर्धजली अवस्था में मिला। शव के पास और आसपास घसीटे जाने के निशान पाए गए हैं। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने महिला की हत्या कर उसकी पहचान छिपाने की नीयत से चेहरे एवं शरीर पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी। मृतका का रंग सांवला बताया गया है। उसका चेहरा तथा आधा शरीर जला हुआ है। दोनों हाथों में पीले मटमैले रंग की प्लास्टिक की चूड़ियां मिली हैं। घटनास्थल से एक जोड़ी हरे रंग की लोटस चप्पल, एक जोड़ी नीले रंग की जेंस चप्पल तथा काले रंग का पेटीकोट भी बरामद किया गया है।इस मामले में थाना पूंजीपथरा में अपराध क्रमांक 145/2026, धारा 103(1) एवं 238 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना की जा रही है। पुलिस ने मृतका के संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी रखने वाले नागरिकों से आगे आकर सूचना देने की अपील की है।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment