
खबर खुलेआम
अज्ञात वाहन की चपेट में आने से ग्रामीण की मौके पर मौत हो गई है आक्रोषित ग्रामीणों ने किया चक्का जाम
रायगढ़ जिला के छाल थाना क्षेत्र से बड़ी घटना सामने आ रही है जिसमे हाटी चौक कोरबा मार्ग के पास दर्दनाक सड़क हादसे मे युवक कि मौत हो गई है। मृतक की पहचान संतोष दास उम्र 25 वर्ष निवासी हाटी के रूप में हुई है। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने चक्का जाम कर दिया है मौके पर छाल पुलिस मौजूद है शव को कब्जे मे ले लिया है। पुलिस ग्रामीणों को समझाइस मे लगी है। फिलहाल माहौल को पुलिस ने नियंत्रण मे रखा है पुलिस मामले कि जाँच मे जुटी है।











