---Advertisement---

कोयले से लदे दो ट्रक की टक्कर .. लगी आग .. चालक की मौत

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
3363702

खबर्फ खुलेआम

निरंजन गुप्ता / प्रदीप धोबा

रायगढ़। जिले के तमनार विकासखंड अंतर्गत झींगाबहाल क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दो कोयला लदे भारी वाहनों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर के बाद दोनों वाहनों में भीषण आग लग गई। हादसा इतना भयावह था कि एक वाहन का चालक आग की चपेट में आकर जिंदा जल गया, जबकि दूसरे चालक वाहन से कूदकर अपनी जान बचा ली ।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों वाहन तेज रफ्तार में थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कुछ ही क्षणों में दोनों वाहनों से आग की लपटें उठने लगीं। देखते ही देखते आग ने पूरे वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों की भारी भीड़ जुट गई।सूचना मिलते ही तमनार पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। आग की भयावहता को देखते हुए जिन्दल उद्योग की फायर ब्रिगेड टीम को तत्काल बुलाया गया। दमकल कर्मी आग पर काबू पाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों वाहनों में कोयला लोड था, जिससे टक्कर के बाद आग तेजी से फैल गई। हादसे में एक चालक वाहन के केबिन में फंस गया और बाहर नहीं निकल सका, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं दूसरे चालक को गंभीर स्थिति में बाहर निकालकर उपचार के लिए भेजा गया है। पुलिस ने क्षेत्र को घेराबंदी कर सुरक्षित कर दिया है और यातायात को नियंत्रित किया जा रहा है। मृत चालक की पहचान तथा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। आशंका जताई जा रही है कि तेज रफ्तार और अनियंत्रित वाहन हादसे की वजह हो सकते हैं।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment