---Advertisement---

शराब दुकान के पास फिल्मी अंदाज मे लूटपाट .. तीन आरोपी गिरफ्तार

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
IMG 20260526 WA0038

डेस्क खबर खुलेआम

बलौदाबाजार / प्रार्थी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि *दिनांक 24.05.2026 की रात 09.30 बजे प्रार्थी अपने मित्र नरेश ध्रुव के साथ रायपुर रोड शराब दुकान बलौदाबाजार से शराब लेकर अपने मोटरसाइकिल में बैठ रहा था.कि इसी बीच आरोपियों द्वारा पीछे से आकर प्रार्थी के चेहरे पर मिर्च पाउडर छिड़क दिया गया तथा अश्लील गाली गलौच कर, जान से मारने की धमकी देकर प्रार्थी से पैसे एवं मोबाइल की मांग करने लगे। प्रार्थी द्वारा मना करने पर आरोपियों द्वारा प्रार्थी के जेब से एक मोबाइल एवं नगदी रकम ₹1500 छीन लिया गया तथा विरोध करने पर प्रार्थी के सिर में पत्थर/ईंट से चोट पहुंचाकर मौके से फरार हो गए। प्रार्थी कि रिपोर्ट पर अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।प्रकरण में थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए प्रार्थी एवं उसके मित्र के साहस एवं तत्परता से घटना के तुरंत बाद एक आरोपी गौतम कुर्रे को पकड लिया गया जिससे पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा लूट की घटना में संलिप्त अपने अन्य दो साथियों का नाम बताया गया। तत्पश्चात पुलिस टीम द्वारा तत्काल आरोपियों के छिपने के संभावित ठिकाने पर दबिश देते हुए अन्य दो आरोपियों को भी हिरासत में लिया गया। इस दौरान आरोपियों से पूछताछ पर तीनों आरोपियों द्वारा प्रार्थी एवं उसके दोस्त के साथ मारपीट कर, उसके जेब में रखे नगदी रकम एवं मोबाइल को लूटना स्वीकार किया गया। प्रकरण में आरोपियों से लूट का मोबाइल एवं नगदी रकम ₹1500 बरामद कर लिया गया है। इस प्रकार संपूर्ण प्रकरण में थाना सिटी कोतवाली पुलिस टीम द्वारा घटना के मात्र 01 घंटे के भीतर लूट करने वाले तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लूट का एक मोबाइल एवं ₹1500 नगदी रकम सहित शत प्रतिशत सामान बरामद कर लिया गया है। आरोपियों को गिरफ्तार को न्यायालय मे प्रस्तुत किया गया। आरोपियों के नाम 1. गौतम कुर्रे उम्र 19 साल निवासी वार्ड नंबर 01 इंदिरा कॉलोनी बलौदाबाजार थाना सिटी कोतवाली2. नंदू मनहरे उम्र 22 साल निवासी वार्ड नंबर 01 इंदिरा कॉलोनी बलौदाबाजार थाना सिटी कोतवाली 3. भुवन कुर्रे उम्र 22 साल निवासी वार्ड नंबर 01 इंदिरा कॉलोनी बलौदाबाजार थाना सिटी कोतवाली

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment