
डेस्क खबर खुलेआम
गणेश भोय जिला ब्यूरो जशपुर
जशपुर दिनांक 10.05.26 को प्रार्थी विक्रम ताम्रकार उम्र 37 वर्ष निवासी मधुबन टोली जशपुर ने थाना सिटी कोतवाली जशपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि उसका विक्रम किराना दुकान के नाम से जशपुर के लक्ष्मी गुडी मंदिर के पास एक किराना का दुकान है, दिनांक 08.05.26 की रात्रि करीबन 10.00 बजे वह अपनी दुकान के शटर को बंद कर अपने घर चला गया था, दूसरे दिन दिनांक 09.05.26 की सुबह करीबन 08.30 बजे उसके ड्राइवर के द्वारा, फोन कर उसे सूचना दी गई कि उसके दुकान के शटर के ताले को किसी के द्वारा तोड़ दिया गया है व शटर को भी खींचा गया है, जिस पर प्रार्थी तत्काल दुकान पहुंचकर देखा तो पाया उसके दुकान के शटर का ताला नहीं था, व शटर भी दाहिनी ओर खींचा हुआ था, जिस पर वह आस पास के लोगों की मदद से शटर को ऊपर उठा कर, दुकान के अंदर जाकर देखा तो पाया कि उसके दुकान से हरि केशरी कंपनी के रिफाइन तेल का 60 डब्बा, चावल बोरी 25 कट्टा,15 कार्टून रिफाइन तेल कार्टून व अन्य खाद्य सामग्री सहित कुल 1 लाख रु कीमत की सामग्री को किसी के द्वारा चोरी कर ले जाया गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली जशपुर में अज्ञात चोरों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया था।

पुलिस टीम के द्वारा लगातार संदिग्धों से पूछताछ करते हुए आसपास लगे सीसीटीवी फुटेजों का खंगाल जा रहा था साथ ही पुलिस की टेक्निकल/साइबर टीम की भी मदद ली जा रही थी, व पुलिस के मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया था,इसी दौरान पुलिस की टीम को पता चला कि मामले में जशपुर के नवाटोली, बनिया टोली, सरना टोली तथा करबला चौक मोहल्ले के निवासी क्रमशः विक्रम भगत उर्फ लड्डू, कार्तिक भगत, अजय रवानी, पमीत बरला तथा नवाजिश खान की भूमिका संदिग्ध है, जिस पर पुलिस टीम के द्वारा क्रमशः विक्रम भगत उर्फ लड्डू, कार्तिक भगत, अजय रवानी, पमीत बरला को हिरासत में लिया गया। पुलिस की पूछताछ पर पकड़े गए संदिग्ध विक्रम भगत उर्फ लड्डू, कार्तिक भगत, अजय रवानी, पमीत बरला ने चोरी करना स्वीकार करते हुए बताया कि घटना दिनांक को उनके द्वारा नवाजिश खान के साथ मिलकर किराना दुकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था, व चोरी के माल को नावाजिश खान के ऑटो में भरकर झारखंड राज्य के जिला गुमला थाना जारी अंतर्गत ग्राम सकतार निवासी दुकानदार अमृत लाल केरकेट्टा को बेचा गया था, जिस पर पुलिस के टीम के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए ग्राम सकतारा थाना जारी जिला गुमला से चोरी के सामान के खरीददार अमृत लाल को हिरासत में लेकर लगाया गया। मामले से जुड़ा अन्य आरोपी नवाजिश खान, पुलिस की भनक लगते ही फरार हो गया था, जिसे कि पुलिस की टीम के द्वारा साइबर टीम की मदद से सिमडेगा झारखंड से पकड़ कर लाया गया।

मामले में पुलिस ने आरोपियों के कब्जे चोरी की 58 डिब्बा 13 लीटर वाला हरी केशरी कंपनी का रिफाइन तेल,07 बोरी चावल,15 पाउच रिफाइन तेल,34 बोतल 200 ग्राम वाला सरसों तेल, 01पेटी साबुन व 36 पैकेट सिगरेट को बरामद करते हुए, चोरी के सामान की बिक्री से प्राप्त 1005 रु तथा घटना में प्रयुक्त ऑटो क्रमांक JH – 07- E -7736 को भी किया जप्त को भी जप्त किया है।

पांच आरोपी क्रमशः 1. विरेन्द्र भगत उम्र 29 वर्ष निवासी नवाटोली जशपुर।2. अजय रवानी उम्र 40 वर्ष निवासी बनिया टोली जशपुर।3. कार्तिक भगत उम्र 26 वर्ष निवासी नवाटोली जशपुर।4. पमित बरला उम्र 20 वर्ष निवासी सरना टोली जशपुर।5. *( चोरी के सामान का खरीददार)* अमृत लाल केरकेट्टा उम्र 50 वर्ष निवासी ग्राम सकतारा थाना जारी, जिला गुमला झारखंड को विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 18.05.26को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। व सिमडेगा झारखंड से ढूंढ कर लाए गए फरार आरोपी नवाजिश खान उम्र 34 वर्ष निवासी करबला रोड जशपुर न्यायिक रिमांड पर भेजा जाएगा।
मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ लाल उमेद सिंह ने बताया कि पुलिस ने जशपुर के एक किराना दुकान में हुई चोरी के मामले में छ आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिसमें एक चोरी का सामान खरीदने वाला भी शामिल है, साथ ही चोरी के सामान को भी आरोपियों के कब्जे से बरामद कर जप्ती की गई है। ऐसे अपराधों में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्यवाही की जावेगी।














