---Advertisement---

पुष्पा कि तर्ज पर आम के साथ गांजा .. एक करोड़ रूपये से अधिक का गाँजा के साथ आरोपी गिरफ्तार

By Khabar Khule Aam Desk

Updated on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
3124592

डेस्क खबर खुलेआम

गणेश भोय जिला ब्यूरो जशपुर

जशपुर। जशपुर पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन आघात” के तहत बड़ी सफलता हाथ लगी है। चौकी दोकड़ा पुलिस ने आम से भरे पिकअप वाहन से 2 क्विंटल 7 किलो अवैध गांजा बरामद करते हुए एक आरोपी तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस कार्रवाई में करीब 1 करोड़ 13 लाख 60 हजार 550 रुपये की जप्ती की है।पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सफेद रंग की पिकअप वाहन क्रमांक UP-70-RT-6633 में कच्चे आम के कैरेट के नीचे भारी मात्रा में गांजा छिपाकर सुंदरगढ़ उड़ीसा से उत्तर प्रदेश की ओर तस्करी की जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस ने दोकड़ा क्षेत्र के ग्राम देवरी में नाकाबंदी की गई। नाकाबंदी के दौरान संदिग्ध पिकअप वाहन को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक वाहन को तेज रफ्तार से भगाकर फरार होने लगा। इसके बाद कांसाबेल पुलिस ने ग्राम खुटेरा में भी घेराबंदी की। पुलिस को सामने देखकर चालक ने वाहन मोड़कर पुसरा रोड से वापस भागने की कोशिश की, लेकिन लगातार पीछा कर रही पुलिस टीम ने बहाल जोर के पास वाहन को धर दबोचा।

तलाशी के दौरान पिकअप में प्लास्टिक कैरेट में कच्चे आम भरे मिले। जब पुलिस ने आम हटाए तो नीचे खाकी रंग की प्लास्टिक टेप से लिपटे गांजे के पैकेट बरामद हुए। कुल 23 कैरेट में छिपाकर रखे गए 207 पैकेटों से 207 किलो गांजा बरामद किया गया।पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम प्रेमनाथ सिंह (36 वर्ष) निवासी ग्राम विमड़ा, थाना बगीचा, जिला जशपुर बताया। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह गांजा सुंदरगढ़ उड़ीसा से लेकर आया था, जिसे अंबिकापुर तक पहुंचाना था, जहां से इसे उत्तर प्रदेश भेजे जाने की योजना थी। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की एंड-टू-एंड जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 207 किलो गांजा, तस्करी में प्रयुक्त पिकअप वाहन, एक मोबाइल फोन और 550 रुपये नगद जब्त किए हैं। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ 3 लाख 50 हजार रुपये बताई गई है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने कहा कि जशपुर पुलिस नशे के कारोबारियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि नशे के धंधे में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और पूरे नेटवर्क के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment